ये 5 आदतें पेट फूलने की हो सकती हैं वजह .बचने के घरेलू उपाय.How To Prevent Bloating

Health Tips: आपकी ये आदतें पेट फूलने की हो सकती हैं वजह, जानिए इससे बचने के घरेलू उपाय

गैस के अलावा भी कई ऐसी वजह हैं जिससे पेट फूलने (How To Prevent Bloating) की समस्या हो सकती है। जानिए अपनी ऐसी आदतें जो इसके पीछे की वजह(Bloating Causes) और बचने का तरीका।


पेट फूलने के कारण और उपाय

पेट फूलने (Reason For Bloating) की परेशानी आजकल आम हो चुकी है। लंबे वक्त तक बैठने की वजह से अक्सर पेट में गैस बन जाता है जिससे ये समस्या होती है। लेकिन गैस के अलावा भी कई ऐसी वजह हैं जिससे पेट फूलने (How To Prevent Bloating) की समस्या हो सकती है। जानिए इसके पीछे की वजह और बचने का तरीका।

1. जल्दबाजी में खाना खाने से पेट फूलने की परेशानी होती है। जब आप इस तरह खाना खाते हैं, तो खाना अच्छी तरह आप चबाकर नहीं खाते हैं। ऐसा करने से आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर भार पड़ता है और खाना अच्छी तरह नहीं पचता है। इससे आपको गैस और पेट फूलने जैसी दिक्कत होती है।

2. लीवर में इंफेक्शन और सूजन आने के कारण भी पेट फूल जाता है। इससे पेट का आकार बढ़ जाता है। अगर आपको भी पेट फूलने की काफी ज्यादा परेशानी हो, तो इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर की सलाह लें।

3. शरीर और डाइडेस्टिव सिस्टम का अच्छी तरह काम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना काफी जरूरी होता है। पानी की कमी में न सिर्फ डिहाइड्रेशन की परेशानी होती है, बल्कि डाइडेस्टिव सिस्टम अच्छी तरह काम नहीं करता और पेट फूलने की समस्या होती है।

4. सिगरेट पीने की वजह से भी पेट फूलने की परेशानी होती है। अगर आपको भी ये लत है, तो इसे आज ही छोड़ दें। कई बार ज्यादा तनाव लेने की वजह से भी ये समस्या होती है।

How to prevent bloating


अपनाएं ये घरेलू उपाय-

1. आधा चम्मच सूखा अदरक पाउडर लें और उसमें एक चुटकी हींग और सेंधा नमक मिलाकर एक कप गर्म पानी में डालकर पिएं।

2. ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। दिन में 8 से 10 ग्लास पानी पिएं। हर रोज सुबह गर्म पानी में नींबू निचोड़ कर पीने से पेट नहीं फूलता।

3. फास्ट फूड, मिठाई, कार्बोहाइडेट और फाइबर वाली चीजें खाने से परहेज करें।

4. पेट फूलने पर हरे धनिया की चाय पीना फायदेमंद है। इससे पेट दर्द ठीक हो जाएगा और गैस.


Post a Comment (0)
Previous Post Next Post
close